{"_id":"6a91e078758b249d550660fe","slug":"teenager-drowns-in-tamsa-river-body-found-20-hours-later-mau-news-c-295-1-mau1002-151069-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
मऊ। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर बृहस्पतिवार शाम तमसा नदी में नहाने गए सुमित मद्धेशिया (14) की डूबने से मौत हो गई। करीब 20 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार दोपहर गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गायघाट स्थित शांति कुंज निवासी मनोज मद्धेशिया का बेटा सुमित बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने के बाद महादेव घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कराया। गोताखोरों ने देर रात करीब 12 बजे तक नदी में सुमित की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उजाला होने पर दोबारा सघन तलाशी शुरू की गई। करीब 1:30 बजे गोताखोरों ने नदी से सुमित का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।