{"_id":"598ca2614f1c1b4a228b45de","slug":"81502388833-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाशों के घर नोटिस चस्पा कर बजवाई डुगडुगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बदमाशों के घर नोटिस चस्पा कर बजवाई डुगडुगी
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी संजरपुर और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी दो बदमाशों के घर गुरुवार को पुलिस ने अदालत द्वारा जारी धारा 82 की नोटिस चस्पा कर डुगडुगी पिटवाई। साथ ही दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी गई। लूट, हत्या और हत्या के प्रयास में यह बदमाश वर्ष 2016 से फरार चल रहे हैं। सरायमीर और फूलपुर कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि जिन बदमाशों के घर नोटिस चस्पा की गई है। उसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी संजरपुर गांव निवासी फूरकान और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी ज्ञानू उर्फ ज्ञानप्रकाश यादव का नाम शामिल है। जबकि जिनके घर दबिश दी गई है। उसमें खंडवारी गांव निवासी जयमऊ पुत्र अशोक और पेडऱा गांव निवासी रईस का नाम शामिल हैं। सीओ ने बताया कि यह चारों बदमाश वर्ष 2016 में फूलपुर, सरायमीर और गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल हैं। सीओ ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तभी से पुलिस जुटी हुई है। गुरुवार को इनकी धरपकड़ और अदालत की नोटिस चस्पा करनेे के लिए फूलपुर प्रभारी निरीक्षक रमायन सिंह और एसओ सरायमीर रामनरेश यादव संयुक्त रुप से अपनी-अपनी टीम के साथ पहुंचे और फूरकान और ज्ञानू के घर नोटिस चस्पा कर उनके हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई। साथ ही जयमई और रईस के घर दबिश दी गई।