{"_id":"597789324f1c1bfe588b470a","slug":"81501006130-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका देख उड़ाया मोबाइल, पकड़े गए तो मांगी क्षमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौका देख उड़ाया मोबाइल, पकड़े गए तो मांगी क्षमा
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय स्टेट बैंक देवगांव के शाखा प्रबंधक की मोबाइल मंगलवार को क्षेत्र का एक मानिंद व्यक्ति ने चुरा ली। कुछ देर बाद जब प्रबंधक ने मोबाइल नहीं मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा का एक परिचित ही मोबाइल जेब में रखकर ले जा रहे हैं। इस पर उसे बुलाया गया तो वह मोबाइल देने से इंकार कर दिया। जब उसे सीसीटीवी कैमरा दिखाया गया तो उन्होंने मोबाइल थमाकर मांफी मांगी।
भारतीय स्टेट बैंक देवगांव के शाखा प्रबंधक लालमनी मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। तभी क्षेत्र के एक मानिंद व्यक्ति शाखा प्रबंधक के दफ्तर में घुस गए। बातचीत के दौरान शाखा प्रबंधक की कीमती मोबाइल चुराकर वे बाहर निकल गए। कुछ देर बाद शाखा प्रबंधक को अपने मोबाइल का ख्याल आया तो वह खोजने लगे। काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो वह बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखने लगे। इस दौरान पता चला कि मोबाइल वही साहब अपनी जेब में रखकर चले गए हैं। इस पर शाखा प्रबंधक ने अधिवक्ता को फोन कर बुलाया तो वह कसम खाते हुए इंकार कर दिया। इस पर शाखा प्रबंधक ने वकील साहब को सीसीटीवी फुटेज दिखाया। जिसमें साफ दिख रहा था कि कैसे वकील साहब मोबाइल उठाए और अपनी जेब में रखकर बाहर ले जाकर उसे स्वीच ऑफ कर दिया। कलई खुलने पर वकील साहब ने शाखा प्रबंधक को मोबाइल थमाते हुए क्षमा मांगी। उनका कहना था कि इस बात का कहीं और जिक्र किसी अन्य से मत करिएगा।