फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग लगने से लाखों के सामान जले

आग लगने से लाखों के सामान जले

Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से लाखों के सामान जले
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर बसंतपुर गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन मड़ईयों सहित भीतर रखे गए करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में गृहस्वामी झुलस गया। उसका क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। गांव के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित इसदेव निषाद (55) पुत्र भागू महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर बसंतपुर गांव के निवासी हैं। शनिवार की रात इसदेव का परिवार भोजन कर सो गया। रात करीब एक बजे इसदेव की पत्नी निर्मला की आंख खुली तो देखा कि बगल वाले मड़ई से तेज धुआं और लपटें उठ रही हैं। निर्मला के शोर मचाने पर इसदेव सहित परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। लोग पहले तो मड़ई के अंदर बांधी गई भैंस को बाहर निकालने लगा। इस दौरान दो भैंस तो बाहर निकल गई। एक गंभीर रुप से झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में इसदेव का चेहरा सहित शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग इसदेव के परिवार की चीख पुकार सुनकर उठे। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पर फायर की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग पर काबू पाए, लेकिन तब तक तीन मड़ई और भीतर रखे गए करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इसदेव का परिवार खुले में रात गुजारने को मजबूर हो गया है। रविवार की सुबह राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। साथ ही कोटेदार को तत्काल राशन देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed