{"_id":"5aa2d1f44f1c1bbc758b4a14","slug":"71520620020-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्याकर पेड़ से लटका दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्याकर पेड़ से लटका दी लाश
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में स्थित बैलबाजार के पीछे जंगल में शुक्रवार की सुबह हत्या कर महिला की पेड़ से लटकाई गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
सीओ बूढनपुर रामचंद्र के मुताबिक पक्खनपुर गांव में बैल का बहुत बड़ा बाजार लगता है। जहां अक्सर ट्रक से व्यापारी अपने-अपने बैल लाकर बेचते और खरीदते हैं। इस बाजार के पीछे घना जंगल है। उसी जंगल में एक पेड़ की डाल से महिला की लाश लटक रही थी। पीले रंग की नायलान की रस्सी नई है। उसको देखने से लग रहा कि घटना को अंजाम देने के लिए ही खरीदी गई थी। सीओ के मुताबिक महिला के दोनों पैर जमीन पर था। बैगनी कलर की साढ़ी पर सफेद रंग की बूंदी वाली साड़ी और उसी रंग का ब्लाउज पहने हुए है। महिला के गले में मोती की माला है। उसके साढ़े के एक टोंक में 25 से 30 रुपये फुटकर बंधे हुए हैं। करीब 30 वर्षीय महिला की पहचान के लिए आसपास गांव के तमाम लोगों को बुलाकर पहचान करवाई गई, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा, लेकिन मौत के सही कारणों की जानकारी महिला की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सीओ के मुताबिक शुक्रवार को गांव के लोग जंगल की तरफ गए तो महिला की लाश लटकते हुए देखने के बाद पुलिस को बताए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।