{"_id":"5a6f6b334f1c1b8e268b70d4","slug":"71517251379-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकमेउवा गांव निवासी रामप्यारे यादव और देवंति देवी पत्नी राजेश चौहान ने रविवार को थाने में कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर लूटपाट, तोडफ़ोड़ करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें 23 लोगों को आरोपित किया गया है।
रामप्यारे यादव की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव के लालमन चौहान, अशोक, अंबिका, रामभवन, दयाराम, अजय कुमार, रामसुभग, जियालाल, मनोज, चंदन, राममुरत चौहान, बाबूलाल चौहान, बासदेव चौहान सिहत 13 लोगों को आरोपित किया है। जबकि देवंति देवी पत्नी राजेश चौहान ने अपनी रिपोर्ट में गांव के राजू चौहान, प्रेमचंद, सतगुरु, अंबिका, दयाराम, रामभवन, रामअवध, लालमन सहित दस लोगों को आरोपित किया है। इनका आरोप है कि 28 जुलाई की रात कोटे के विवाद में गांव के यादव पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर चौहान विरादरी के दो लोगों की हत्या कर दी। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मनबढ़ रामप्यारे के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए चार लाख रुपये का सामान लूट ले गए। जबकि देवंति का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसके घर में घुसकर तोडफ़ोड़ किया। भैंस को पीटकर मार डाले, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।