फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   87 लाख हढ़पने वाले प्रबंधकों को जारी होगी आरसी

87 लाख हढ़पने वाले प्रबंधकों को जारी होगी आरसी

Sat, 04 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
87 लाख हढ़पने वाले प्रबंधकों को जारी होगी आरसी
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर वर्ष 2007 से 13 के दौरान 150 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ था। इस दौरान 2.86 करोड़ का फर्जीवाड़े के सुबूत मिलने पर 34 लोगों को नामजद करते हुए चार रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बलिराम बेचू इंटर कालेज कौलूकपुर और जावेद पब्लिक जूहा स्कूल अंबारी के प्रबंधकों को भी आरोपी बनाया गया था। दोनों कालेजों के नाम पर समाज कल्याण विभाग के 87 लाख के रिटर्निंग चेकों को भुनाया गया था। अब विभाग की ओर से इन कालेजों को वसूली के लिए आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2007 से 2011 के दौरान हुए 150 करोड़ रुपये की घोटाले की जांच तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से सीडीओ की नेतृत्व में बनी कमेटी को सौंपी गई थी। कमेटी में शामिल अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुनील सिंह ने मामले की जांच की तो पाया गया कि समाज कल्याण विभाग को पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजना के लिए जारी कई चेक लाभार्थियों के न होने से बैंकों की ओर से लौटा दिए गए थे। इन्हें विभाग के नोशनल खाते में जमा करना था। लेकिन ऐसे 87 लाख के लौटे चेकों को विभागीय कर्मचारियों एवं घोटाले में शामिल रैकेट की ओर से बलिराम बेचू इंटर कालेज कौलूकपुर और जावेद पब्लिक जूहा स्कूल अंबारी के नाम पर भुनाया गया था। दोनों स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ भी वर्ष 2014 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब विभाग की ओर से इन कालेजों को आरसी जारी कर वसूली करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

000000000
घोटाले की जांच सीडीओ की नेतृत्व में गठित कमेटी कर रही है। घोटला में शामिल लोगों और स्कूलों से संबंधित धनराशि की वसूली की जाएगी, जिसका उनकी ओर से गबन किया गया है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed