फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला ने दर्ज कराई शराब माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट

महिला ने दर्ज कराई शराब माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट

Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
महिला ने दर्ज कराई शराब माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्व. सुदामा ने बुधवार को थाने में जहरीली शराब के सप्लायरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शराब माफिया रौनापार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामाश्रय साहनी और महामत यादव को आरोपित किया है।
विज्ञापन

मीना का आरोप है कि छह जुलाई को इन आरोपियों ने उसके गांव में जहरीली शराब की सप्लाई की थी। जिसे पीने से उसके पति सुदामा के अलावा गांव के रामकरन, बजरंगी, बेटू, घमंडी और बहादुर की मौत हो गई। बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, ओढऱा सलेमपुर, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरना जगदीशपुर गांव में छह जुलाई को जहरीली शराब पीने से करीब बीस लोगों की तबियत खराब हो गई। यह लोग अपने स्तर से इलाज करा ही रहे थे कि सात जुलाई को दस लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में भी जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अब तक कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों मेें किसी के आंख की रोशनी चली गई है तो किसी का गुर्दा या लीवर खराब हो गया है। इन लोगों का इलाज चल रहा है। इस मामले के मुख्य आरोपी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र और मुन्ना राजभर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। जबकि रामाश्रय साहनी और महातम यादव अभी भी फरार हैं। बुधवार को इनके विरुद्ध मीना के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसऔ रौनापार राकेश सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed