फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश

एक लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश

Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश
कटानी बाजार। नगर पंचायत महराजगंज के बजरंग चौक पर शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। वह बैंक की पर्ची भरने के लिए पेन खरीदने जा रहा था। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिन दहाड़े घटना होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए बैंक और आसपास के दुकानों के बाहर लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के मुरादपुर (अहिरगांव) निवासी सत्यप्रकाश यादव पुत्र रामाश्रय को जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। वह अपने घर से एक लाख रुपये लेकर महराजगंज बाजार पहुंचा। अक्षयबट मुहल्ले में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से 49 हजार रुपये और निकाला। सत्यप्रकाश के पास मौजूद 1.49 लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर क रना था। फार्म भरने के लिए वह बैंक में मौजूद कुछ लोगों से पेन मांगा। किसी ने नहीं दिया तो सत्यप्रकाश पेन खरीदने के लिए बैंक से बाहर निकलकर दुकान पर जाने लगा। जैसे ही वह बजरंग चौक पर पहुंचा कि एक लाख रुपये निकालकर जैकेट की जेब में रखने लगा। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। जबकि दूसरी जेब में मौजूद 49 हजार रुपये बच गए। कस्बे में दिन दहाड़े छिनैती की घटना होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए बैंक सहित आसपास के दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगालने में जुट गई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed