{"_id":"5a60e7e84f1c1ba1268b52bd","slug":"51516300264-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर ठेकेदार और किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर ठेकेदार और किसान की मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी/अतरौलिया। जीयनपुर कस्बा में स्थित मुख्य चौक के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर फोन पर किसी से बात करते समय अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर ठेकेदार की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर हुई इस घटना के बाद लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बुधवार की शाम अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंद्र पट्टी भदेवरा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से घायल हुए किसान की गुरुवार को इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेनूआपुर जमीनहरखोरी गांव निवासी रामप्रवेश यादव (30) पुत्र स्व. राममूरत ठेकेदारी करता था। गुरुवार की दोपहर वह जीयनपुर मुख्य चौक के पास सड़क के पटरी पर बाइक खड़ी कर उसपर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाजार के लोग ट्रक सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसीक्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंद्र पट्टी भदेवरा गांव निवासी किसान कुबेर (60) बुधवार की शाम गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक से धक्का लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।