फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लघुशंका करने के विवाद में मारपीट, चार घायल

लघुशंका करने के विवाद में मारपीट, चार घायल

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लघुशंका करने के विवाद में मारपीट, चार घायल
पवई । थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव में शनिवार की दोपहर विवादित जमीन पर लघुशंका करने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पवई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल होने वालों में एक पक्ष से इंद्रेश तिवारी (26), सियाराम तिवारी (50), सर्वेश तिवारी (20) तथा दूसरे पक्ष से लक्ष्मीशंकर तिवारी (50) का नाम शामिल है। यह लोग पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव के निवासी हैं। इनमें जमीन का विवाद चलता है। शनिवार की दोपहर एक पक्ष का युवक विवादित जमीन पर लघुशंका कर रहा था। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी विवाद मेें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें यह लोग घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया। जहां इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed