फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर वालों को कमरे में बंदकर चोरों ने घर खंगाला

घर वालों को कमरे में बंदकर चोरों ने घर खंगाला

Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
घर वालों को कमरे में बंदकर चोरों ने घर खंगाला
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में रखा 35 हजार रुपये नगदी सहित एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण और सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अतुल गुप्ता पुत्र शिवनरायन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी गांव का निवासी है। घर में ही वह रेडीमेड कपड़ों की दूकान किया है। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए हुए थे। रात को छत के रास्ते चोर मकान के अंदर घुसे और जिन-जिन कमरों में लोग सो रहे थे। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर अटैची, बक्सा, आलमारी आदि तोड़कर उसमें रखा 35 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। जब चोर घटना को अंजाम दे रहे थे तभी अतुल का भाई अनुज की नींद खुल गई। अनुज के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी जग गए लेकिन कमरे से बाहर नहीं निकल सके। उधर चोर फरार हो गए। अतुल गुप्ता अपने पड़ोसियों की मदद से कमरे से बाहर निकला। शनिवार की सुबह वह कप्तानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed