फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ । जीयनपुर कोतवाली पुलिस सोमवार को लाटघाट चौक से फरार चल रहे चार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी का चालान कर दिया। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक चौहान, पूजा चौहान, श्रीनिवास चौहान, सूरज चौहान और कौशिल्या देवी का नाम शामिल है। यह लोग जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढिघवनिया गांव के रहने वाले हैं। सीओ ने बताया कि श्रीनिवास का जमीनी विवाद उसके भाई श्रीराम चौहान से चल रहा था। इसको लेकर 22 जून को इनमें मारपीट हुई और मनबढ़ों ने पीटकर श्रीराम उसकी पत्नी उर्मिला और दो बच्चों को घायल कर दिया। इलाज के दौरान 23 जून को श्रीराम की मौत हो गई। घटना के संबंध में मंजू देवी पत्नी रामवीर ने दीपक , पूजा, श्रीनिवास, सूरज और कौ शिल्या के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की दोपहर इन आरोपियों को लाटघाट चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग कहीं भागने के फिराक में वहां खड़े थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस और लाठी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed