{"_id":"5915f4c04f1c1b0a698513c2","slug":"50-thousand-loot-from-petrolpump-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर पेट्रोलपंप कर्मी, से 50 हजार लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखाकर पेट्रोलपंप कर्मी, से 50 हजार लूट
Azamgarh,
Updated Fri, 12 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर धमकाकर पेट्रोलपंप के सेल्समैन से पचार हजार रुपये लूट लिया। यह घटना मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सकियाबकिया गांव के पास स्थित पेट्रोलपंप पर गुरुवार की रात हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसपीसिटी शकील अहमद खां, सीओ लालगंज एसपी तोमर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे व मुआयना कर वापस लौट गए। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
मेहनाजपुर थाना के नरवां सुम्हीं गांव निवासी कमलाकर की सकियाबकिया गांव के पास पेट्रोल पंप है। गुरुवार की रात कमलाकर का भाई सुधाकर अपने पंप पर पहुंचा। पंप बंद कराकर सुधाकर और सेल्समैन जयप्रकाश मौर्य के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। यह दोनों पंप पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। तीनों बदमाश मुंह बांधे हुए थे। बदमाशों ने कमलाकर और जयप्रकाश के कनपटी पर पिस्टल सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में कुल 49057 रुपये थे। घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश पुन: बाइक पर बैठे और गाजीपुर जिले की तरफ भाग गए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि सुधाकर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।