फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नशेबाजी के चलते हुई मनोज की चाकू मार कर हत्या

नशेबाजी के चलते हुई मनोज की चाकू मार कर हत्या

Sun, 09 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नशेबाजी के चलते हुई मनोज की चाकू मार कर हत्या
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में शनिवार की रात हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना के पीछे सिर्फ नशे की लत को मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतक मनोज के पिता की तहरीर पर कंधरापुर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, उच्चाधिकारियों के अनुसार दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं, लेकिन एसओ कंधरापुर किसी भी गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं। कपसा गांव निवासी रामचंद्र और सहेंद्र सगे भाई है। दोनों के घर गांव में आमने-सामने ही स्थित है। रामचंदर का पुत्र 25 वर्षीय मनोज नशे का आदी था। शनिवार की रात मनोज अपने चाचा के लड़कों के साथ बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मनोज का चचेरे भाइयों से विवाद हो गया। फिर क्या था चचेरे भाइयों ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। इसमें मनोज की जहां मौत हो गई, वहीं परिवार के ही अनिल राम पुत्र महेंद्र और माधुरी पत्नी मनोज घायल हो गए। घटना के बाबत मृतक मनोज के पिता ने कंधरापुर थाने में अपने भाई सहेंद्र के तीन पुत्रों रिंकू, रामजनम और करिया के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक कारण शराब पीने के दौरान हुआ विवाद है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि दो नामजद आरोपियों रिंकु व रामजनम पुत्रग्रण सहेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे नामजद आरोपी करिया की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। वहीं, एसओ कंधरापुर ने फिलहाल किसी के भी गिरफ्तारी से इंकार किया। उन्होंने बताया कि एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें घटना का कारण शराब पीने के दौरान हुए कहासुनी को ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल अनिल की हालत में हो रहा सुधार
आजमगढ़। कंधरापुर के कपसा गांव में शनिवार की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना में घायल अनिल राम का वाराणसी में इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल घायलावस्था में लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। एसओ कंधरापुर ने बताया कि उसकी हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed