फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा नौ के छात्र की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा नौ के छात्र की मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर कक्षा नौ के छात्र की मौत
कटानी बाजार/बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशूरामपुर बाजार के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। पुलिस उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। वहीं मेहनाजपुर थाने के पास सुबह अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा जाने से बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। महराजगंज थाने के कोठिहार किसून गांव निवासी हिमांशू राजभर (15) पुत्र श्याम तीन भाईयों में बड़ा था। वह परशूरामपुर बाजार के पास स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ रहा था। गुरुवार की दोपहर इंटरवल होने पर हिमांशू कोई सामान खरीदने के लिए पैदल बाजार जा रहा था। जैसे ही वह स्कूल से कुछ दूर आगे बढ़ा कि पीछे से मिट्टी लादकर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल हिमांशू की मौके पर ही मौत हो गई। इसीक्रम में मऊ जिले के मोहम्मादाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी शिवचंद (38), बलवीर (30), भोरई (60), निरहू (60), कुमार (65), जियनी देवी (70) और द्विजी देवी (60) बोलेरो में बैठकर गाजीपुर जिले में स्थित मारकंडेय महादेव दर्शन करने गए थे। वहां से सुबह लौटते समय मेहनाजपुर थाने के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें यह सभी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed