फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छह माह तक देनी होगी थाने में हाजिरी

छह माह तक देनी होगी थाने में हाजिरी

Sat, 30 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
छह माह तक देनी होगी थाने में हाजिरी
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के चकबेरमा गांव निवासी हरिनारायण उर्फ हरिश्याम उर्फ भुल्ला पुत्र लालता प्रसाद पांडेय को जिलाधिकारी ने छह माह तक लगातार अहरौला थाने में हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया है। बताते चलें कि थानाध्यक्ष अहरौला की आख्या और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत हुए मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को जिलाधिकारी कोर्ट में हुई। अपने आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि अहरौला थानाध्यक्ष से प्राप्त आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने हरिनारायण उर्फ हरिश्याम उर्फ भुल्ला के उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई थी। अपनी संस्तुति में उन्होंने हरिनारायण को अपराधी किस्म का व्यक्ति बताते हुए उसे जनमानस के लिए खतरा बताया था। इस पर उसे सुनवाई का अवसर देते हुए 18 जुलाई 2017 को नोटिस जारी की गई। नोटिस का जवाब हरिनारायण की और से तीन जनवरी 2018 को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि उसके विरुद्घ जिन मुकदमों का हवाला दिया गया है वे एक ही वर्ष में एक ही पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस और विपक्षी द्वारा उसके विरुद्घ दर्ज कराया गया है। उसका और उसके परिजन का कोई आपराधिक चरित्र या आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। वह खेतीबारी कर अपना और अपने परिजनों का जीविकोपार्जन कर रहा है। उसका ग्राम स्थित आबादी की भूमि को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद है। उन लोगों द्वारा पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई कराई गई है। उन्होंने इस कारण कारण बताओ नोटिस वापस लेने का अनुरोध किया। शुक्रवार को जिलाधिकारी न्यायालय में हुई मुकदमें की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता के तर्कों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद जिलाधिकारी ने हरिनारायण पांडेय को छह माह तक अहरौला थाने में हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed