{"_id":"597e28284f1c1beb598b45bd","slug":"41501440040-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 12 लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। रविवार की सुबह युवक अपने बंद मकान में साफ सफाई करने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ सदर डाग स्क्वाड और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। इस दौरान कुछ आभूषण घर में ही फेंका मिला। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव निवासी जहीर अहमद पुत्र अली अहमद का फरिहां बाजार में तीन मंजिला मकान है। उनका एक मकान फरिहां रेलवे क्रासिंग के पास भी है। रेलवे क्रासिंग के पास वाले मकान में उनका बेटा तनवीर रहता है। जबकि जहीर करीब दो माह पूर्व अपने मकान में ताला बंद कर लखनऊ चले गए। वर्तमान समय में परिवार वहीं पर रहता है। इधर सुनसान पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और करीब पंद्रह से अधिक तालों को तोड़कर करीब 12 लाख रुपये का आभूषण और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। रविवार को जहीर का बेटा तनवीर अपने बंद मकान की सफाई करने पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गया। सूचना पर कुछ ही देर में सीओ सदर मो. अकमल खां, एसओ निजामाबाद, डाग स्क्वाड टीम और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर का मुआयना किया गया। इस दौरान कुछ आभूषण घर में बिखरे पड़े मिले। सीओ ने जब पीड़ित जहीर से फोन पर बात किया तो उसने करीब 12 लाख रुपये का आभूषण और सामान चोरी होने की बात कही। जहीर ने कहा कि यह आभूषण छोटी बेटी की शादी के लिए रखा गया था। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि जहीर अहमद करीब 12 लाख रुपये का आभूषण चोरी होने की बात कह रहे हैं। कुछ आभूषण मौके से बरामद हुआ है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।