फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गांधी मार्ग की बाजार में नहीं दिखी चहल-पहल

गांधी मार्ग की बाजार में नहीं दिखी चहल-पहल

Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांधी मार्ग की बाजार में नहीं दिखी चहल-पहल
अंबारी। नगर पंचायत माहुल में स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने गुरुवार की सुबह डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से हुआ बवाल तो देर शाम को शांत हो गया। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन रातभर चक्रमण करते रहे। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत का माहौल भले ही शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रत्येक शुक्रवार को कस्बे के गांधी मार्ग पर लगने वाली बाजार में चहल-पहल बिलकुल भी नहीं दिखी। दुकानदार अपनी दुकानें तो खोले हुए थे, लेकिन ग्राहकों की संख्या भी न के बराबर रही। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान पुलिस वीडियोग्राफी के अलावा मुखबिरों के जरिए भी करवा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत माहुल से सटे पूरामया पांडेय गांव निवासी आलोक पांडेय का दीमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा। आरोप है कि गुरुवार की सुबह आलोक पांडेय माहुल पुलिस चौकी के सामने स्थित अंबेडकर प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसको लेकर दलित समुदाय के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतरे और कस्बे में जमकर उत्पात मचाया। हालांकि नई प्रतिमा लग जाने के बाद माहौल शांत हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में उत्पन्न हुए तनावपूर्ण माहौल पर नजर रखने के लिए रातभर कस्बा सहित आसपास के गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वाहनों से घूमकर चक्रमण करते रहे। इस दौरान फ्लैग मार्च भी किया गया। शुक्रवार की सुबह बाजार का माहौल शांत रहा। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति रही। कस्बे के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें जरुर खोले हुए थे, लेकिन ग्राहकों की संख्या बहुत कम थी। उपद्रव का ही परिणाम रहा कि माहुल कस्बे में प्रत्येक शुक्रवार को गांधी मार्ग पर लगने वाले बाजार में भीड़ न के बराबर रही। इस घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी आलोक पांडेय का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में गुरुवार को अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के बाद उत्पन्न हुई हिंसा की वजह से जिन-जिन लोगों का नुकसान हुआ। उसमें तीन लोगों ने शुक्रवार को अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। हालांकि अभी तक केस नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने वालों में क्लिनिक संचालक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव निवासी बृजेश राजभर हैं। इनके मुताबिज माहुल कस्बे में उनकी क्लिनिक के बाहर कार खड़ी थी। जिसका शीशा आदि तोड़कर उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसीक्रम में दूसरी तहरीर अहरौला थाने के कोर्राघाटम गांव निवासी अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी अशोक यादव ने दी। उनका आरोप है कि शराब की दुकान पर गुरुवार को उनका भाई अश्वनी मौजूद था। उपद्रवियों ने दुकान में लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर भाई अश्वनी को मारपीटकर घायल कर दिया। इसीक्रम में तीसरी तहरीर माहुल कस्बा निवासी आंशू जायसवाल हैं। इनका आरोप है कि वह अपनी कार दरवाजे के बाहर खड़ा किए थे। जिसे उपद्रवियों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

नरेंद्र प्रताप सिंह एसपी ग्रामीण ने बताया कि माहुल कस्बे में गुरुवार को हुई घटना के बाद अब क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से शांत है। ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उपद्रवियों की पहचान के लिए मुखबिरों का भी सहारा लिया जा रहा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed