{"_id":"5c4b5e97bdec224e1b7f5c8a","slug":"21548443287-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव की तबस्सुमबानो को उसके पति सादाब अहमद द्वारा सऊदी में व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक देने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। सादाब के घर वालों ने निजामाबाद थाने पहुंचकर इस संबंध में पहले ही 11 जनवरी को निजामाबाद थाने में केस दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान पुलिस वालों ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करना और दहेज के लिए तीन तलाक दे देना। दोनों ही अलग-अलग मामले हैं। इसलिए दोनों थानों की पुलिस अपने-अपने थाने में दर्ज मुकदमे की अलग-अलग जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी तबस्सुमबानो की शादी 21 मई 2011 को निजामाबाद थाने के सरायभाई गांव निवासी सादाब अहमद पुत्र सोहराब के साथ हुई थी। सादाब सऊदी में नौकरी करता है जबकि तबस्सुमबानो घर पर रह रही थी। तबस्सुम का आरोप है कि शादी के बाद बच्चा न होने पर परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 16 सितंबर 2018 को मारपीटकर घर से निकाल दिया। तबस्सुम बानो की तहरीर पर 11 जनवरी को निजामाबाद थाने में पति सादाब अहमद सहित परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 11 दिसंबर 2018 को सादाब मायके में रह रही पत्नी तबस्सुम बानो को फोन पर तीन तलाक लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेज दिया। पति द्वारा तीन तलाक और धमकी देने से भयभीत तबस्सुम ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिली। सीएम के निर्देश पर गुरुवार को तबस्सुम की तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों थानों में दर्ज मुकदमों की कुछ धाराएं भले ही सेम हैं, लेकिन कारण अलग-अलग है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस अपने यहां दर्ज मुकदमों की जांच करते हुए कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।