फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of securing a job at BHEL.

Jhansi News: बीएचईएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of securing a job at BHEL.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/बबीना। बीएचईएल में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर 12.95 लाख रुपये वसूलने के आरोप में वांछित सीपरी बाजार निवासी नरेंद्र पटेल को बबीना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह 10-12 लोगों को फर्जी नौकरी दिलाने के बहाने ठग चुका। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन) प्रसन्ना अरविंद वैद्य ने सीपरी बाजार निवासी नरेंद्र प्रताप पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को वरिष्ठ प्रबंधक संतन शरण के पास संजय कुमार नामक व्यक्ति ने ग्रुप सी और डी के नियुक्ति पत्र तथा भर्ती के लिए धनराशि के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भेजे थे। संजय ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र नरेंद्र पटेल ने दिए थे। नरेंद्र पटेल ने संजय समेत 10-12 युवकों से भर्ती के नाम पर 12.95 लाख रुपये ठग लिए थे। सीओ सदर प्रिया सिंह के मुताबिक बबीना थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। देर-रात आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed