{"_id":"6a90a34cea7873eef908c058","slug":"infiltration-attempt-and-firing-along-the-loc-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-108015-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश, फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी से सटे रूमीधारा इलाके में वीरवार रात पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने फायरिंग भी की।
सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच सीमा पर लगी फेंसिंग (कंटीले तार) और एलओसी के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति की हलचल देखी गई। यह घटना फेंसिंग से भारतीय क्षेत्र में लगभग दो किलोमीटर अंदर की है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध के पास पिट्ठू बैग था। हलचल का आभास होते ही जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में संदिग्ध की ओर से भी दो राउंड फायर किए गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास की सभी पोस्ट पर तैनात जवानों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और घुसपैठियों की तलाश के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नौशेरा सेक्टर में पहले भी एलओसी पार से घुसपैठ की कई कोशिशें हो चुकी हैं, जिन्हें जवानों ने मुस्तैदी से नाकाम किया है। फिलहाल, इस ताजा घटना में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।