फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दरोगा को नहीं पिलाई शराब तो किया चालान

दरोगा को नहीं पिलाई शराब तो किया चालान

Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दरोगा को नहीं पिलाई शराब तो किया चालान
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार यादव मंगलवार को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र से मिलकर सरायमीर थाने पर तैनात दरोगा को शराब नहीं पिलाने पर उनके स्कार्पियो का चालान काटने, और थाने लेकर जाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये की रिश्वत दूसरे दिन पहुंचाने की शर्त पर उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार यादव के मुताबिक उसका सरायमीर थाने के खरेवा मोड़ के पास दुकान है। जिसे क्षेत्र के एक व्यक्ति से बैनामा लिया है। खरेवा का रहने वाला एक व्यक्ति उसके विरुद्ध एसडीएम सदर के यहां वाद दाखिल किया। फैसला 29 फरवरी को हमारे पक्ष में आया। इसके बाद वह दुकान का मरम्मत करवाने लगा। इसी बीच विपक्षी हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए तो निर्माण कार्य रोक दिया गया। सात मार्च की रात करीब दस बजे वह अपने दुकान के पास खड़ा था। तभी सरायमीर थाने पर तैनात एक दरोगा अपनी सरकारी जीप से पहुंचे। वह नशे में धुत थे और एक बोतल शराब मंगाने को कहा। मेरे इंकार करने पर दरोगा जबरन अपनी गाड़ी में उसे बैठा लिए। साथ ही उसकी स्कार्पियो लेकर सरायमीर थाने पहुंचे और पांच सौ रुपये गाड़ी का चालान काट दिया। इस दौरान थाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मानमनौव्वल के बाद दरोगा 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ने को कहा। रुपये दूसरे दिन आठ मार्च को पहुंचाने थे। तभी से भय के चलते शिवकुमार अपने घर न जाकर इधर-उधर रह रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर ने बताया कि शिवकुमार द्वारा हमारे थाने के दरोगा पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed