{"_id":"5ae0c0d34f1c1b87028b6751","slug":"201524678867-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमाइशी गाना न बजने पर चली गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरमाइशी गाना न बजने पर चली गोली, दो घायल
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव में मंगलवार को आई एक बारात में रात करीब डेढ़ बजे आर्केस्ट्रा पर फरमाइशी गाना न बजने पर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद एक पक्ष से किसी ने गोली चला दी। गोली लगने से नाच देखने आए दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी पतिराज यादव के बेटे की बारात इसी थाना क्षेत्र के घोड़सहना गांव निवासी कांता यादव के घर आई थी। भोजन के बाद आर्केस्ट्रा में नाच शुरू हुआ। नाच देखने के लिए आसपास गांव के तमाम लोग आए हुए थे। इस दौरान कई लोग शराब के नशे में धुत थे। रात करीब डेढ़ बजे फरमाइशी गाना बजाने के विवाद पर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। नोकझोंक के दौरान एक पक्ष से एक मनबढ़ ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। जिसकी गोली नाच देखने आए राजू और अभिषेक के पेट और हाथ में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद घराती और बाराती पक्ष के लोगों ने किसी तरह से शादी संपन्न कराई। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।