{"_id":"5a8b18ba4f1c1bf07b8b82ba","slug":"191519065274-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मचारी से 35 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मचारी से 35 हजार की लूट
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर गैस एजेंसी वाहन को रोक कर कर्मचारियों को आतंकित कर 35 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश लालगंज की ओर फरार हो गए।
लालगंज कस्बा में विजय सोनकर की गैस एजेंसी है। इस एजेंसी पर उमाशंकर यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी चेवार और मुकेश पुत्र झूरी निवासी कटघर लालगंज थाना कोतवाली देवगांव कम करते है। उमाशंकर एजेंसी के डिलेवरी वैन का चालक/कैशियर है। रोज की भांति ये दोनों गैस सिलेंडर वैन पर लाद कर डिलेवरी के लिए सोमवार की सुबह निकले थे। सिलेंडरों की डिलेवरी और वसूली कर दोनों वैन से वापस लौट रहे थे। अभी वे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार के पास ही पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों कर्मचारी कुछ समझते ही इसके पूर्व ही एक बदमाश ने असलहा निकाल कर सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने एक कर्मचारियों के पास रखे गैस सिलेंडर की वसूली के 33600 रुपये और उमाशंकर के 1400 रुपये लूट कर लालगंज की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही उमाशंकर ने घटना की सूचना एजेंसी मालिक और गंभीरपुर थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया । वैन चालक उमाशंकर ने घटना के बाबत बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।