फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिपाही को पीटने वाला बसपा नेता भेजा गया जेल

सिपाही को पीटने वाला बसपा नेता भेजा गया जेल

Mon, 22 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिपाही को पीटने वाला बसपा नेता भेजा गया जेल
जीयनपुर चौक से रविवार को सिपाही को पीटने वाला गिरफ्तार बसपा नेता चंद्रशेखर का पुलिस ने सोमवार को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। एसडीएम सगड़ी ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार चंद्रशेखर मऊ जिले में बहुजन समाज पार्टी का महासचिव है। वह रविवार को अपनी बोलेरो से परिवार के साथ कहीं जा रहा था। जीनयपुर चौक पर वह जाम में फंस गया। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए सिपाही ने चंद्रशेखर से बोलेरो साइड करने को कहा। उसके इसी बात से नाराज होकर चंद्रशेखर अपनी गाड़ी से उतरा और सिपाही को पीटने लगा। वहां मौजूद अन्य पुलिसवालों ने मामले में बीच बचाव किया। साथ ही चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर कोतवाली चले गए। सोमवार को पुलिस ने चंद्रशेखर का शांति भंग की धारा में चालान कर दी। एसडीएम सगड़ी रवि रंजन ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed