{"_id":"5a316f3f4f1c1b97678c17c8","slug":"191513189183-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के महुआमुरारपुर गांव के लोग मंगलवार की रात 12 बजे पिकअप में लादकर दो पशुओं का वध करने ले जा रहे पशु तस्करों को पकड़ लिया। गांव के लोग पुलिस को सूचना देकर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सलमान पुत्र अंसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और दिलवर पुत्र छल्ला जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआमुरारपुर गांव का निवासी है। बताया जाता है कि यह दोनों मंगलवार की रात 12 बजे पिकअप में दो पशुओं को लादकर उन्हें वध के लिए ले जा रहे थे। गांव के लोगों को जानकारी हुई तो घेराबंदी कर इन दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ ने बताया कि पशु थाने पर है। पिकअप सीज कर दी गई है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।