फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकान में आग लगने से लाखों के सामान जले

दुकान में आग लगने से लाखों के सामान जले

Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से लाखों के सामान जले
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में शनिवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। दुकान के भीतर रखा जहां लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं दुकान के ऊपरी तल पर रहने वाले परिवार के आधा दर्जन लोग फंस गए। तेज धुआं के चलते सभी का दम घुटने लगा। शोरगुल सुन बाजार के लोग पहुंचे और मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल कर जान बचाई।
विज्ञापन

मकान में फंसने वालों में रूपचंद पटेल (58), अंजली देवी (50), अखिलेश (22), सोनू (15), चंदा (12) और नेहा (20) का नाम शामिल है। मूलरूप से रौनापार थाना क्षेत्र के रामपुर देवारा गांव निवासी रूपचंद पटेल का कांखभार बाजार में निजी मकान है। यही पर वह परिवार के साथ भवन के ऊपर रहते हैं। जबकि निचले तल पर जनरल स्टोर की थोक और फुटकर दुकान किए हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे रूपचंद अपनी दुकान बंद कर ऊपर चले गए। परिवार के लोग भोजन आदि के बाद सो गए। रात को शार्टसर्किट होने पर दुकान में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें निकलने लगी। धुआं अधिक निकलने पर ऊपरी तल पर सो रहा रूपचंद के परिवार का दम घुटने लगा। इस दौरान जानकारी होने पर रूपचंद सहित अन्य लोग शोर मचाने लगे। इनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जग गए और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बाजार के लोग बड़ी मुश्किल से सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपर फंसे रूपचंद सहित उसके परिवार के लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग के इस घटना पर काबू पाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की तपन से भवन का छत और दीवारें भी चटक गई हैं। रूपचंद के मुताबिक इस घटना में करीब 50 लाख रुपये मूल्य का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed