फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रांसफर के बाद भी दरोगा ने आधी रात को ढहवा दी दुकान

ट्रांसफर के बाद भी दरोगा ने आधी रात को ढहवा दी दुकान

Sat, 08 Sep 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 08 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर के बाद भी दरोगा ने आधी रात को ढहवा दी दुकान
सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास आधी रात को गिराया गई दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
आजमगढ़। सिविल लाइंस पुुुलिस चौकी के सामने 25 मीटर दूर स्थित मिठाई की एक दुकान शुक्रवार की देर रात मकान मालिक ने जेसीबी लगा कर ढहवा दी। मिठाई विक्रेता ने चौकी पर शिकायत की तो वहां मौजूद स्थानांतरित हो चुके दरोगा ने उन्हें धमकी दे कर भगा दिया। शनिवार को भाजपा नेताओं के विरोध के बाद पुलिस ने स्वयं खड़े होकर दुकान की मरम्मत कराई और टिनशेड रखवाया। प्रभारी एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइंस निवासी राजेंद्र गुप्ता की सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने मिठाई की दुकान है। मकान मालिक और राजेंद्र के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। मकान मालिक ने सिविल लाइंस चौकी के दरोगा वीरेंद्र यादव की मिलीभगत से शुक्रवार की देर रात जेसीबी लगा कर मिठाई की दुकान को ढहवा दिया। चौकी के सामने देर रात जेसीबी लगा कर दुकान गिराई जाती रही पर कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


राजेंद्र और उसके परिवार ने पुलिस चौकी में जा शिकायत की वहां मौजूद दरोगा वीरेंद्र यादव ने उन्हें डांट कर भगा दिया। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व दरोगा वीरेंद्र यादव का ट्रांसफर जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ चौकी प्रभारी पद पर हो गया था। शुक्रवार की शाम को वीरेंद्र यादव ने अपनी यहां से रवानगी भी करवा ली पर वे रात को यहीं पर जमे रहे। दुकान ढह जाने के बाद वे रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेंद्र ने पूरे प्रकरण का आडियो और तहरीर अधिकारियों को दी है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू आदि मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने राजेंद्र की दुकान की मरम्मत करवाकर नया टिनशेड रखवा दिया।


तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। दुकान यथावत करवा दी गई है। सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच से ही पता चलेगा कि दरोगा वीरेंद्र यादव ने अपनी रवानगी के बाद ऐसा क्यों किया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी/प्रभारी एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed