फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो और फर्जी लाभार्थियों में मुआवजे के लिए किया क्लेम, दर्ज होगी एफआईआर

दो और फर्जी लाभार्थियों में मुआवजे के लिए किया क्लेम, दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 04 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दो और फर्जी लाभार्थियों में मुआवजे के लिए किया क्लेम, दर्ज होगी एफआईआर
आजमगढ़। भू-माफियाओं की ओर से विभागीय कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर 30 साल से लापता व्यक्ति के जमीन के नाम पर मुआवजे के 95 लाख रुपये हड़पने का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि दो ऐसे लोगों की ओर से फिर मुआवजे के लिए क्लेम के लिए गया है, जो 20 साल से ज्यादा समय से लापता हैं। मामला मुआवजा जारी करने से पहले ही पकड़ा में आ गया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया छेड़ दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में हाईवे में आई जमीनों का फर्जी मालिक खड़ा कर मुआवजे की धनराशि हड़पने का खेल जारी है। अभी कुछ दिनों पहले ही 30 साल से लापता बूढ़नपुर तहसील के भीलमपुर छपरा निवासी सुग्रीव राम पुत्र धनई के नाम पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उसके नाम से एक प्राइवेट बैंक में फर्जी खाता खुलवाने और मुआवजे के रूप में आई 95 लाख रुपये की धनराशि हड़पने का मामला सामना आया था। मामले में आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच प्रक्रिया जद में गांव के प्रधान और सेंक्रेटरी से लेकर तहसील और विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि दो ऐसी जमीन के मुआवजे के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में क्लेम किया गया जिसके मालिक भी लगभग 20 साल से लापता है। आरोपियों की ओर से इस बार भी फर्जी आदमी खड़ा कर लगभग 10 लाख रुपये के लिए क्लेम किया गया था। हालांकि इस बार इन्हें मुआवजा जारी करने से पहले ही जांच में पकड़ लिया गया। अब अधिकारियों की ओर से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। सीआरओ आलोक वर्मा की माने तो इस रैकेट को विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय के बाबुओं का संरक्षण प्राप्त है। इसके लिए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

0000
लगभग 20 साल लापता दो व्यक्तियों के नाम से फर्जी आदमी खड़ा कर हाईवे आई जमीन के मुआवजे के लिए क्लेम किया गया है। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, सीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed