फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6.65 लाख के गबन में प्रधान, सेक्रेटरी और जेई के खिलाफ एफआईआर

6.65 लाख के गबन में प्रधान, सेक्रेटरी और जेई के खिलाफ एफआईआर

Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
6.65 लाख के गबन में प्रधान, सेक्रेटरी और जेई के खिलाफ एफआईआर
सगड़ी। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा मिलीभगत करके पोखरी की खुदाई कराए बिना ही भुग़तान कराने का मामला पुष्ट होने पर सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ ने तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में सीटडीओ द्वारा तीनों से गबन किए गए धन की वसूली का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि अजमतगढ़ विकास खंड के संवरूपुर रसीदाबाद ग्राम सभा में पोखरी की खुदाई कराए बगैर ही धन का गबन कर लिया गया। मनरेगा के तहत 6 लाख 65 हजार रुपये के घपले की शिकायत बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश की ओर से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी।सीडीओ ने संवरूपुर ग्राम सभा स्थित नउवा पोखरी की जांच जिला पंचायत के अभियंता की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से कराई। तीन अगस्त के अंक में अमर उजाला ने पोखरी के खुदाई के नाम पर गबन का मामला उठाया गया था। टीम की जांच रिपोर्ट में भी गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी गुलाब सोनकर को ग्राम प्रधान महेश यादव, सेक्रेटरी अंगद चौहान और अवर अभियंता त्रिभुवन नाथ भाष्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वसूली का आदेश दिया। इस खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में तीनों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि अजमतगढ़ विकास खंड में अभी 10 और पोखरियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed