फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फर्जी अमल दरामद के सहारे ग्रामसभा की जमीन पर जमाया कब्जा

फर्जी अमल दरामद के सहारे ग्रामसभा की जमीन पर जमाया कब्जा

Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अमल दरामद के सहारे ग्रामसभा की जमीन पर जमाया कब्जा
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के मनरा गांव में 0.580 कड़ी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जी अमलदरामद के सहारे अपना नाम चढ़वा लिया था। डीएम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बुधवार को डीएम ने उक्त भूमि से नाम निरस्त कर उसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मनरा गांव के ग्राम प्रधान सल्टूू यादव ने जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व के जरिए यह शिकायत की कि उनके गांव में 0.580 कड़ी जमीन पर गांव के ही शिवनंदन पुत्र सिधारी ने फर्जी अमलदरामद आदेश के सहारे अपने नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने उक्त फर्जी अमलदरामद को निरस्त करने का अनुरोध किया। उनकी इस शिकायत पर हुई जांच में मामला सत्य पाया गया। इसके बाद कब्जाधारक का नाम निरस्त करने के लिए मामले को जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बुधवार को जिलाधिकारी ने उक्त भूखंड से शिवनंदन का नाम निरस्त कर उसे ग्राम सभा के नाम से दर्ज करने का आदेश एसडीएम निजामाबाद और तहसीलदार को दिया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर खतौनी प्रतिलिपि के साथ अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed