फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   करेंट से ट्रक मालिक की मौत, दो मजदूर झुलसे

करेंट से ट्रक मालिक की मौत, दो मजदूर झुलसे

Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
करेंट से ट्रक मालिक की मौत, दो मजदूर झुलसे
ठेकमा/बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सोहौली गांव में सोमवार की सुबह करेंट लगने से ट्रक मालिक की मौत हो गई। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान का छत ढालते समय करेंट लगने से दो मजदूर झुलस गए। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृत अलीम कुरैश (32) पुत्र स्व. बरक शाहजहांपुर जिले के अरसी मिशन थाना क्षेत्र के दलेनगंज गांव का निवासी था। तीन भाईयों में बड़ा अलीम ट्रक मालिक था। वह अक्सर लंबी दूरी का भाड़ा लेकर अपने ट्रक के साथ जाता था। हरदोई जिले के अनिल सरोज उसके ट्रक का चालक और संतोष खलासी है। अलीम कुरैशी सोमवार की सुबह बरदह थाने के जगदीशपुर सोहौली गांव में ट्रक पर भूसी लदवा रहा था। इस दौरान वह ट्रक की केबिन में बैठा था। बगल से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से वह झुलस गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में अलीम को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक और खलासी बगैर पुलिस को सूचना दिए ही लाश लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुतरहीं गांव निवासी प्रकाश (40) और गुलाब (28) पुत्र श्यामलाल सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां छत की ढलाई कर रहे थे। छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। जिससे यह दोनों करेंट लगने से झुलस गए। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed