फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women staged a sit-in protest at the Tehsil office, alleging encroachment on the colony's main road

Ghaziabad News: कॉलोनी का मुख्य मार्ग कब्जाने का आरोप लगा महिलाओं ने तहसील पर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women staged a sit-in protest at the Tehsil office, alleging encroachment on the colony's main road
मोदीनगर। हनुमानपुरी कॉलोनी की महिलाओं ने कॉलोनाइजर पर मुख्य मार्ग कब्जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा काटा और अधिकारियों के सामने धरना देकर बैठ गईं। उन्होंने रास्ता खोलने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी की महिलाएं एकत्र होकर शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचीं और जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाएं समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने धरना देकर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कॉलोनाइजर ने उनकी कॉलोनी का मुख्य मार्ग कब्जा लिया है। रास्ता कब्जाने के कारण लोगों को सौ मीटर दूरी तय करने के लिए पांच किमी का चक्कर काटना पड़ता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी कॉलोनाइजर से सांठगांठ का आरोप लगाया और नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने उन्हें जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed