फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR registered against driver for culpable homicide not amounting to murder after running over a woman.

Kanpur News: महिला को कुचलने में चालक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against driver for culpable homicide not amounting to murder after running over a woman.
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर निवासी महिला की ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो जाने पर 16 अगस्त को जान चली गई थी। मामले में महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर गैर इरादतन हत्या व दो लोगों पर साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दत्तपुर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 10 अगस्त को गांव का राजेंद्र शराब के नशे में उसके और पत्नी इंद्रानी देवी से गाली-गलौज कर रहा था। विरोध पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पत्नी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि 11 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे पत्नी गोबर डालने जा रही थी। तभी राजेंद्र ने पीछे से ई रिक्शे से उन्हें टक्कर मार दी। पत्नी के गिरने पर आरोपी ने दो तीन बार ई-रिक्शा आगे पीछे कर पत्नी को कुचलता रहा।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गया। परिजन ने गंभीर रूप से घायल इंद्रानी को सीएचसी झींझक में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी पत्नी को कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 16 अगस्त को पत्नी की जान चली गई। आरोप लगाया कि घटना की साजिश में देव कुमार व कन्हैयालाल के शामिल होने की आशंका है। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed