फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाही के आरोप में निलंबित हुआ बंदी रक्षक

लापरवाही के आरोप में निलंबित हुआ बंदी रक्षक

Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में निलंबित हुआ बंदी रक्षक
आजमगढ़। एक फरवरी की शाम जेल में निरुद्ध बंदी विनोद कुमार के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज के निर्देश पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंब्रीश गोंड़ ने लापरवाही के आरोप में बंदी रक्षक संतोष सिंह को गुरुवार को निलंबित कर दिया। जबक़ि बंदी रक्षक चित्रसेन सिंह, हेडवार्डन महेंद्र राम और शिवप्रसाद के विरुद्ध चार्जशीट मिलने पर जांच का निर्देश दिया है। जांच में इनका दोष पाए जाने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जेल कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज यादुवेंद्र शुक्ला के निर्देश पर जेल अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार गौतम की तरफ से कार्रवाई के लिए वाराणसी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंब्रीश गोंड़ को रिपोर्ट भेजी गई थी। जेल अधीक्षक आजमगढ़ की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक भोजनालय में बंदियों की देखरेख के लिए बंदी रक्षक संतोष सिंह की ड्यूटी लगी थी। जबकि दूसरे बंदी रक्षक चित्रसेन सिंह उसके सहयोग में था। इसके अलावा जेल हेडवार्डन महेंद्र राम और शिवप्रसाद की भी बंदियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी थी। बावजूद इसके यह चारो कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सचेत नहीं थे। जिसका परिणाम रहा कि बंदी विनोद राम सबको चकमा देकर भोजनालय से निकला और बैरक के दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। भोजनालय के बंदियों की देखरेख के लिए संतोष सिंह को लगाया गया था। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया। जबकि ड्यूटी के दौरान अन्य तीनों की लापरवाही उजागर होने पर इनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार हुआ। बंदी रक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को पावर है। वाराणसी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंब्रीश गोंड़ आजमगढ़ जेल के प्रभारी हैं। इसलिए जेल अधीक्षक की तरफ से वाराणसी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को पत्र भेजा गया था। गुरुवार को उन्होंने बंदी रक्षक संतोष सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि अन्य तीनों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेलर और जेल अधीक्षक के विरुद्ध भेजी गई रिपोर्ट
आजमगढ़। एक फरवरी की शाम जेल में निरुद्ध बंदी विनोद राम ने जिस समय बैरक की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या किया। उस समय जेलर एसके पांडेय और जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम दोनों लोग बगैर किसी सक्षम अधिकारी को सूचना दिए ही जेल से नदारद रहे। इसलिए इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीआईजी जेल की तरफ से आईजी जेल को रिपोर्ट भेज दी गई। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही के आरोप में बंदी रक्षक संतोष सिंह को निलंबित और चित्रसेन, महेंद्र राम, शिवप्रकाश के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है। आरोप साबित होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जेलर और जेल अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आईजी जेल के रिपोर्ट भेजी गई। - यादुवेंद्र शुक्ला, डीआईजी जेल, गोरखपुर रेंजआशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed