{"_id":"5c76ce5bbdec22578f2aa514","slug":"131551289947-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित रहने पर भी बना रही थी हस्ताक्षर, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुपस्थित रहने पर भी बना रही थी हस्ताक्षर, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अनुपस्थित रहने के बाद भी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने वाली सहायक अध्यापक को बीएसए ने बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी की आख्या पर निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में शिक्षिका को बीआरसी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरई इस्माइलपुर पर तैनात सहायक अध्यापिका शांति देवी उपस्थिति पंजिका पर फर्जी हस्ताक्षर कर रही थी। विद्यालय न आने पर भी वे अपनी उपस्थिति एडवांस में उपस्थिति पंजिका पर लगा दे रही थी। इसी शिकायत हुई तो खंड शिक्षाधिकारी अजमतगढ़ ने 23 को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षिका विद्यालय पर उपस्थित नहीं थी और न ही उनके आकस्मिक अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र ही उपलब्ध था लेकिन उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर बने हुए थे। निरीक्षण के समय विद्यालय पर एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। इससे पहले भी निरीक्षण में बच्चे उपस्थित नहीं मिले थे। जबकि एमडीएम रजिस्टर में प्रतिदिन 16 से 20 बच्चों की उपस्थिति अंकित की जा रही थी। खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी जांच आख्या बीएसए को प्रेषित कर दी। इसके आधार पर बुधवार को बीएसए देवेंद्र कुमार सिंह ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उसे खंड शिक्षाधिकारी अजमतगढ़ कार्यालय से संबद्ध करते हुए नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को प्रकरण की जांच कर 15 दिनों में जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।