{"_id":"6a9f07d5ee6a3c479f02292d","slug":"councilors-young-son-dies-after-falling-into-an-open-sewer-tank-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151148-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खुले सीवर टैंक में गिरने से सभासद के मासूम पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खुले सीवर टैंक में गिरने से सभासद के मासूम पुत्र की मौत
Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मोहल्ला आर्य नगर निवासी सभासद पिंकी राजपूत पत्नी कुलदीप का दो वर्षीय बेटा रुद्र सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। पास ही सभासद का दूसरा मकान है, जहां नया सीवर टैंक बना था। टैंक में पानी भरा था और उसका ढक्कन नहीं था। खेलते-खेलते मासूम अचानक सीवर टैंक में गिर गया और गहरे पानी में चला गया।
काफी देर तक जब रुद्र नजर नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों की नजर खुले सीवर टैंक पर पड़ी, जहां मासूम पानी में उतराता दिखा। परिजन ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में परिजन व मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।