{"_id":"6a9f02f4232de7b1810879d7","slug":"siddharthnagar-news-refusal-to-transport-the-body-at-night-last-rites-performed-after-an-arrest-in-the-morning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164156-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रात में शव ले जाने से इन्कार, सुबह गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रात में शव ले जाने से इन्कार, सुबह गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 08 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के जगदीशपुर खुर्द के घटनास्थल पर तैनात पुलिस टीम। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के जगदीशपुर खुर्द ऑफिसर्स कॉलोनी में हुए रामशंकर हत्याकांड में रविवार रात 10 बजे पोस्टमार्टम होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन ने शव ले जाने से इन्कार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
सदर पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों को बीएसए ग्राउंड के पास से दबोच लिया। इनकी पहचान जयप्रकाश धर दुबे उर्फ अकुल दुबे, रितिक पांडेय, वंश गोपाल धर दुबे, इंद्रासनी दुबे पत्नी दिनेश कुमार, मानसी दुबे पुत्री दिनेश कुमार, कविता दुबे पुत्री दिनेश कुमार निवासी जगदीशपुर खुर्द थाना सदर के रूप में की गई। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर की बंदूक और दो लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदीशपुर ऑफिसर्स काॅलोनी निवासी रामशंकर रस्तोगी की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हत्या की बताई बात : पुलिस के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि दोनों का घर सड़क के अगल-बगल में स्थित है। रविवार को सुबह जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि रामशंकर और उसकी बहन सरोज को खींचकर वे अपने घर के बरामदे में लेकर चले गए, जहां लाइसेंसी बंदूक से रामशंकर को गोली मार दी। बहन सरोज को मार-पीटकर घायल कर दिया।