फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused arrested for theft in clothes shop

Deoria News: कपड़े की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for theft in clothes shop
सलेमपुर। गांधी चौक के पास कपड़े की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में कस्बे के हरैया लाला वार्ड निवासी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल और 550 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान हरैया लाला वार्ड नंबर पांच निवासी कमलदीप प्रजापति (24) के रूप में हुई। कस्बे के वार्ड नंबर छह गांधी चौक के पास मेराज अब्दुल्ला की साड़ी और सूट की दुकान है। शनिवार की रात करीब 2:30 बजे एक युवक दुकान के बगल से अंदर घुस गया। वह दुकान में रखा लैपटॉप, मोबाइल और करीब छह हजार रुपये लेकर भाग गया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान भाटपार टैक्सी स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पीठ पर बैग टांगे एक युवक दिखाई दिया। फुटेज में मिले हुलिए का मिलान चोरी की घटना में सामने आए युवक से किया गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली। इसमें चोरी किया गया लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ। नकदी की तलाशी में उसके पास 550 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed