फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth's body found hanging from a noose.

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a noose.
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत बुढ़नी के मजरा साईं पुरवा में सोमवार को महेश्वर प्रताप सिंह (40) का शव घर में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, घर का नौकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौटा था। भोजन के लिए महेश्वर को बुलाने वह कमरे में पहुंचा तो उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर धनुही पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed