{"_id":"6a9f067bc1c0a1f0970cfdb5","slug":"do-not-keep-public-complaints-pending-unnecessarily-deoria-news-c-208-1-deo1049-191141-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेवजह लंबित न रखें जन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेवजह लंबित न रखें जन शिकायतें
Tue, 08 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जन शिकायत प्रकोष्ठ में आने वाली शिकायतों को बेवजह लंबित नहीं रखा जाएगा। शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने रविवार को नगर और रुद्रपुर सर्किल के सभी थानों व परिवार परामर्श केंद्र में शिकायतों से जुड़े काम की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायती पत्रों के निस्तारण की थाना और इकाई वार स्थिति देखी। उन्होंने लंबित शिकायती पत्रों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। निस्तारित शिकायतों से जुड़े अभिलेखों और संबंधित रजिस्टरों का मिलान कर उन्हें अपडेट रखने को कहा।
विज्ञापन
जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जाए। शिकायत की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी शिकायती पत्र को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। संवाद