फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक और ट्रैक्टर के बीच दबने से मजदूर की मौत

ट्रक और ट्रैक्टर के बीच दबने से मजदूर की मौत

Wed, 12 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और ट्रैक्टर के बीच दबने से मजदूर की मौत
अहरौला। गन्ना क्रय केंद्र अहरौला मडना पर बुधवार की सुबह गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच दबने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरिफ (35) पुत्र सलीमउल्ला शाहजहांपुर जिले के खुटहर थाने के जागमपुर गांव का निवासी था। वह प्रत्येक गन्ने के सीजन में अपने परिवार के साथ आता था। यहां का काम समाप्त हो जाने के बाद घर लौट जाता था। यहां आरिफ के अलावा उसके अन्य भाई भी आए हुए हैं। बुधवार की सुबह आरिफ गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल करवा रहा था। इस दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरिफ को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह चार बेटों का पिता था।


ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी बचा
पवई। थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृत अधेड़ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत अधेड़ बाबूलाल मौर्य (55) पुत्र सूबरन था। वह पवई थाना क्षेत्र के भरचकिया गांव का निवासी था। बुधवार को बाबूलाल अपने पड़ोसी विनोद (40) के मोपेट पर बैठकर कहीं जा रहा था। घटना के समय मोपेट विनोद चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही यह दोनों पवई- मिल्कीपुर रोड पर स्थित गद्दोपुर गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक से मोपेड में टक्कर लग गई। इसमें बाबूलाल मौर्य गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि विनोद बाल-बाल बच गया। लोग घायल बाबूलाल को जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल पांच बेटी और एक बेटे का पिता था। उधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed