{"_id":"5aa2d1c24f1c1ba2758b48de","slug":"131520619970-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए बदल दिया गया बल्दियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुआवजे के लिए बदल दिया गया बल्दियत
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निर्माणाधीन आजमगढ़-मऊ छह लेन में आ रही जमीन के मुआवजे के लिए अब वल्दियत तक बदल दिया जा रहा है। यह मामला प्रकाश में तब आया जब एक व्यक्ति की जमीन दूसरे के नाम चढ़ा दी गई जबकि वर्तमान में जमीन पर कब्जा उसी व्यक्ति का है, जिसके नाम से जमीन थी। पीड़ित ने मंडलायुक्त से कर न्याय की गुहार लगाई है।
सठियांव ब्लाक क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी रामबली पुत्र बासदेव का निर्माणाधीन आजमगढ़-मऊ छह लेन सड़क क्षेत्र में चक संख्या 1107 है। यह जमीन छह लेन में आ रही है, जबकि वह इस चक पर काबिज है और गेहूं की फसल की बुआई किए हुए है। वर्तमान में मेरी इस जमीन पर फर्जीवाड़ा कर किसी अन्य का वल्दियत दर्ज कर दिया गया है। इस कवायद में मुआवजा आफिस से लेकर सदर तहसील प्रशासन जिम्मेदार है। पीड़ित को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह मुआवजे की उम्मीद में पहुंचा। पीड़ित ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ मंडलायुक्त को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने विशेष भूमि आध्याप्ति अधिकारी को जांच कर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।