फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्धाहाल में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

संदिग्धाहाल में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
संदिग्धाहाल में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव में सोमवार की रात संदिग्धाहाल में महिला की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मृत महिला पूजा देवी (20) पत्नी अमर राजभर मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव की रहने वाली थी। उसका मायका गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के कैथौलिया गांव में था। वर्ष 2015 में पूजा की शादी अमर के साथ हुई थी। इस दौरान वह एक बच्चे की मां बनी थी। उसका बेटा आठ माह का है। सोमवार की रात पूजा संदिग्धाहाल में जहर खा ली। तबियत खराब होने पर घर वालों को जानकारी हुई तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा के मरने की सूचना मिलने पर उसके पिता रामचंदर राजभर मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed