{"_id":"6aa9b2a396a9a3cbc1003af8","slug":"body-found-on-railway-track-was-that-of-an-e-rickshaw-driver-murder-alleged-lucknow-news-c-13-lko1070-1920721-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव ई रिक्शा चालक का था, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव ई रिक्शा चालक का था, हत्या का आरोप
Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो।
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के भूहर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान पारा के हंसखेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक सुनील (25) के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है।
सुनील के भाई अनिल के मुताबिक, सुनील ठाकुरगंज के लालाबाग में किराये के कमरे में गोंडा निवासी युवती के साथ सहमति संबंध में रहते थे। रविवार रात करीब नौ बजे सुनील हंसखेड़ा स्थित घर आए थे। रात करीब एक बजे किसी का फोन आने के बाद वह चले गए। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। भूहर चौकी प्रभारी मुदित राय ने बताया कि रात करीब ढाई बजे रेलवे ट्रैक पर सुनील का शव मिला था। पास खड़े ई रिक्शा के मालिक का पता लगाने पर शव की पहचान हो सकी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।