{"_id":"6aa9b280509c69e59e0fb5db","slug":"businessman-injured-in-collision-with-nilgai-succumbs-to-injuries-lucknow-news-c-13-lko1070-1921684-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वनरोज की टक्कर में घायल कारोबारी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वनरोज की टक्कर में घायल कारोबारी ने तोड़ा दम
Wed, 16 Sep 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। महिगवां इलाके में शनिवार रात वनरोज की टक्कर से घायल राकेश कश्यप (42) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी वंशिका (19) की उसी दिन मौत हो गई थी।
माल के बहरौरा निवासी राकेश बाराबंकी में सिंघाड़े का कारोबार करते थे। शनिवार शाम वह बाइक से बेटी वंशिका और बेटे देवा (16) के साथ इटौंजा-कुर्सी मार्ग से लौट रहे थे। रमपुरवा गांव के पास अचानक वनरोज के सामने आने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें 100 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां वंशिका की मौत हो गई। देवा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर और फिर बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया था।