{"_id":"5c894098bdec22140012c8ff","slug":"121552498840-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान कार से मिले 16 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान कार से मिले 16 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। साथ ही छिपाकर ले जा रहे अवैध सामग्रियों की बरामदगी के लिए एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह पूरे शहर की नाकेबंदी करवाकर वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सिधारी थाने के बैठौली बाइपास पर चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 16 लाख रुपये के साथ कार चालक को पकड़ लिया। मामला संज्ञान में आने पर इनकम टैक्स विभाग की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई जा रही।
एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति वीरेंद्र यादव पुत्र रामकेवल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिछोरी गांव का निवासी है। उसके मुताबिक वह शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनैदगंज मुहल्ला निवासी रामचंद्र यादव के मैदा और आटा चक्की पर मुनीम का काम करता है। वीरेंद्र के मुताबिक रामचंद्र के यहां से तैयार हुए सामानों की जिले के प्रत्येक क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। माल देने के बाद वह तगादा करके रुपये वसूलकर लाता है। इसीक्रम में बुधवार को वीरेंद्र यादव अपने सफेद रंग की स्वीफ्ट कार से क्षेत्र में तगादा करने निकला हुआ था। शाम को वापस लौटते समय जैसे ही बैठौली बाइपास से होते हुए जुनैदगंज जा रहा था कि रास्ते में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर ने वीरेंद्र की कार को रोकवा लिया और सघन तलाशी लेने लगे। इस दौरान कार की डिग्गी खोलकर चेक किया गया तो उसने भारी मात्रा में रुपये रखा मिला। पूछताछ करने पर वीरेंद्र ने बताया कि यह रुपये करीब 16 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि बरामद हुए रुपयों का मिलान कराया जा रहा। इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। विभाग के लोग जांच पड़ताल के बाद जो रिपोर्ट देंगे। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि इसी तरह से पूरे शहर की नाकेबंदी करके सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों की चोरी का खुलासा हो सके।