फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नदी में उतराई मिली छात्र की लाश

नदी में उतराई मिली छात्र की लाश

Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नदी में उतराई मिली छात्र की लाश
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी कला गांव में स्थित बेसो नदी में नहाते समय डूबने से छात्र की मौत हुई थी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसकी लाश पानी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृत छात्र राकेश यादव (13) पुत्र राजकुमार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार का रहने वाला था। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार की शाम तक राकेश घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन शुरू किए। देर शाम को राकेश का कपड़ा और साइकिल पकड़ी कला गांव में स्थित बेसो नदी के किनारे पड़ा था। जबकि राकेश गायब मिला। परिवारवालों के साथ ग्रामीण नदी के पानी में उसकी तलाश किए पर कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि राकेश एक अन्य छात्र के साथ साइकिल से जा रहा। शुक्रवार को पुलिस उक्त छात्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि नहाते समय राकेश पानी में डूब गया। हमने उसे बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। भय के चलते वह बगैर किसी को सूचना दिए ही घर चला गया। पुलिस उक्त छात्र की निशानदेही पर दोबारा नदी के पास पहुंची तो उसकी लाश पानी में उतराई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed