फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घात लगाए मनबढ़ों ने मारी बीडीसी को गोली

घात लगाए मनबढ़ों ने मारी बीडीसी को गोली

Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
घात लगाए मनबढ़ों ने मारी बीडीसी को गोली
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में स्थित मघई नदी पुल के पास शुक्रवार की शाम घात लगाए मनबढ़ों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को रोककर उससे हाथापाई की बाद में पैर में गोली मार दी। दाहने जांघ में गोली मारकर आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस घटना के कारण का पता लगा रही है।
विज्ञापन

घायल युवक वसीम (30) पुत्र शमीम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का निवासी है। वह गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) है। वसीम शुक्रवार को बाजार आया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी बाइक से मोहम्मदपुर बाजार से बाहर निकलकर गांव में स्थित मघई नदी पुल पर पहुंचा कि वहां पहले से तीन युवक खड़े थे। उन सभी ने वसीम को देखकर उसकी बाइक रुकवा ली। इस दौरान दोनों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। तभी बदमाशों में से एक ने तमंचा निकाला और उसके पैर में गोली मार दी। दाहिने जांघ में गोली लगने से वसीम घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े। भीड़ अपनी तरफ आते देख बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल वसीम को पीेएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पर कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed